झारखण्ड का भूगोल

झारखण्ड का भूगोल



इस प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किमी. है, जो देश के कुल क्षेत्रफल का 2.4% है। 

इसमें 152 शहर एवं 32,615 गाँव है। 

इस राज्य की लम्बाई (उत्तर से दक्षिण) 380 किमी. और चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम) 463 किमी. है। 

राज्य का ज्यादातर हिस्सा छोटानागपुर पठार का हिस्सा है जो कोयल, दामोदर, ब्रम्हाणी, खड़कई, एवं स्वर्णरेखा नदियों का उद्गम स्थल भी है जिनके जलक्षेत्र ज्यादातर झारखण्ड में है। 

राज्य का ज्यादातर हिस्सा वन-क्षेत्र है, जहाँ हाथियों एवं बाघ काफी मात्र में पाए जाते है। 

झारखंड की मिट्टी में पत्थर और टूटी चट्टानों का मिश्रण है। राज्य में विभिन्न प्रकार की मिट्टी अलग अलग स्थानों पर पाई जाती है। 

झारखण्ड का राजकीय पेड ‘साल’ है। 

झारखण्ड का राजकीय पक्षी ‘एशियाई कोयल’ है।

झारखण्ड का राजकीय फूल ‘पलाश’ है। 

झारखण्ड का राजकीय पशु ‘हाथी’ है।