बिहार से सम्बंधित तथ्य

बिहार से सम्बंधित तथ्य।

1. बिहार की स्थापना सन 1912 में हुए थी|

2. 1912 में बंगाल का विभाजन के फलस्वरूप बिहार राज्य नाम का अस्तित्व में आया|

3. 1935 में उड़ीसा (Orissa) इससे अलग कर दिया गया|

4. बिहार का ऐतिहासिक नाम मगध है|

5. यहाँ की राजधानी पटना (Patna) तथा बिहार का सबसे बड़ा शहर भी पटना है|

6. बिहार की राजधानी पटना का ऐतिहासिक नाम पाटलिपुत्र है|

7. बिहार  में 38 जिले है तथा यहाँ का क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी है|

8. यहाँ की जनसंख्या लगभग 10,38,04,637 हैं । बिहार (Bihar) में लगभग 5,41,85,347 पुरुष तथा लगभग 4,96,19,290 महिलाएं है|

9. बिहार का जनसंख्या घनत्व लगभग 1,102 वर्ग प्रति किमी हैं|

10. बिहार की साक्षरता 63.82 % है जिनमे 73.3% पुरुष तथा 53.33 % महिलाएं हैं|

11. बिहार (Bihar) का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 916 महिलाएं हैं|

12. बिहार में हिन्दू 83.2 % हैं तथा मुस्लिम 16.5 % है|

13. यहाँ की मुख्य भाषा हिंदी, उर्दू , मैथिली, भोजपुरी, मागधी,अंगिका आदि हैं|

14. क्षेत्रफल में यह देश का 12 वा तथा जनसंख्या में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है|

15. बिहार में विधानसभा की 243 तथा लोकसभा की 40 सीटें है|

16. बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल : महात्मा गाँधी सेतु, महाबोधि मंदिर, नालन्दा विश्वविद्यालय, विष्णुपाद मंदिर, बोधगया मंदिर अदि हैं|

17. बिहार (Bihar) की सीमाएं पूर्व में पश्चिम बंगाल, पशिचम में उत्तर प्रदेशदक्षिण में झारखण्ड, और उत्तर में नेपाल, से जुड़ीं है|

18. सन् 2000 में झारखंड राज्य इससे अलग कर दिया गया|

19. बिहार के प्रमुख पर्वों में छठ, होली, दिवाली, दशहरा, महाशिवरात्रि, नागपंचमी, श्री पंचमी, मुहर्रम, ईद तथा क्रिसमस हैं|